22 July ,2026,Wednesday

हर पल स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन का सच्चा सुख है : बिमल सर्राफ

रक्सौल, पूर्वी चंपारण ०६ साउन । जीवनका वास्तविक आनंद स्वयं में प्रसन्न और संतुष्ट रहने में है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जब कोई साथ नहीं दिखाई देता, तब ईश्वर का साथ महसूस होता है।

उक्त विचार लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् रक्सौलके सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया।उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं, हर व्यक्ति के पास कुछ न कुछ ऐसा अवश्य होता है, जिसे वह कर सकता है और उसमें सफलता प्राप्त कर सकता है। दूसरों की भलाई करना अच्छी बात है, लेकिन इतना भावुक नहीं होना चाहिए कि हमारी अच्छाई ही हमारे लिए दुख का कारण बन जाए।

सर्राफ ने कहा कि समय, स्वास्थ्य और संबंध जीवन की सबसे अनमोल पूंजी हैं। इन्हें संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि यही हमारी सच्ची संपत्ति है। उन्होंने लोगों से रिश्तों में प्रेम और विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि गलती को क्षमा किया जा सकता है, लेकिन टूटा हुआ विश्वास दोबारा बनाना बहुत कठिन होता है।उन्होंने कहा कि जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका वही है, जिससे स्वयं को संतोष मिले और किसी अन्य व्यक्ति को कष्ट न पहुंचे। हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के हर पल का आनंद लें।

अंत में उन्होंने कहा कि स्वयंको समझना और स्वयं में आनंदित रहना ही जीवनकी असली मौज है। हर क्षण को खुशी और संतुलन के साथ जीना ही सफल और सार्थक जीवन की पहचान है।

प्रतिक्रिया लेख्नुहोस् ।
neelambads

विज्ञापन

पर्साका स्थानीय पालिकाको विज्ञापन

बाराका स्थानीय पालिकाको विज्ञापन

रौतहटका स्थानीय पालिकाको विज्ञापन

ताजा अपडेटस

Page Image

◄ पढ्न छुटाउनुभयो कि ? ►

बिहेको प्रस्ताव अस्वीकार गरेपछि दुईको हत्या

चन्द्रौटा, १८ जेठ कपिलवस्तुको बाणगङ्गामा दुई जनाको हत्या गरिएको छ । बिहेको प्रस्ताव अस्वीकार गर्दा उनीहरूको हत्या भएको कपिलवस्तुका प्रहरी नायब उपरीक्षक मीनबहादुर घलेले बताउनुभयो । बाणगङ्गा नगरपालिका–६ मटेरियाका ७०...

सहज इन्धन आपूर्तिका लागि बन्ने भए पेट्रोलियम पाइपलाइन

–विशेष समाचारदाता रमेश लम्साल नयाँदिल्ली, १८ जेठ (रासस) : इन्धन ढुवानीमा ठूलो रकम खर्च गरिरहेको सरकारले त्यसलाई कम गर्नका लागि पेट्रोलियम पाइप लाइन निर्माणलाई प्रमुख प्राथमिकतामा राखेको छ । प्रधानमन्त्री...